{"_id":"646128ba37bee4fc0d09f847","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-siddharthnagar-news-c-7-1-167707-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनर : सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनर : सड़क हादसे में युवक की मौत
Mon, 15 May 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। सदर थाना क्षेत्र के महजिदिया गांव के पास रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे टैक्टर ट्राली ने एक बाइक को ठोकर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसा मुतालिका गांव निवासी राजू(25) पुत्र पारस व ग्राम मंझरिया निवासी विशाल (24) पुत्र राम कुमार एक बाइक से गौरा बाजार से सदर थाना क्षेत्र मस्जीदिया गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे गांव के पास पहुंचे, तभी एक टैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजू की मौके पर मौत हो गई और विशाल गंभीर घायल हो गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी की। इस संबंध सदर थाना इंचार्ज अनूप मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली मौके से फरार हो गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद