फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A young woman from Tamil Nadu lodged an FIR against her lover in Lotan.

Siddharthnagar News: तमिलनाडु से आई युवती ने लोटन में प्रेमी पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A young woman from Tamil Nadu lodged an FIR against her lover in Lotan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। कोतवाली क्षेत्र में तमिलनाडु की एक कंपनी में काम कर रहे बरवास गांव निवासी सेराज पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसको तलाश करती आई बिहार की रहने वाली युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
तमिलनाडु में दोनों साथ काम कर रहे थे। आरोप है कि सेराज बिना बताए लौट आया और फोन बंद मिल रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले को तमिलनाडु ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरवास गांव निवासी सेराज तमिलनाडु की एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात बिहार की रहने वाली युवती से हो गई। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय तक सब कुछ सामान्य चलता रहा, लेकिन अचानक सेराज बिना किसी जानकारी के तमिलनाडु से अपने गांव लौट आया। उधर उसकी प्रेमिका उसे लगातार फोन करती रही, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। फोन बंद मिलने और कोई जवाब न मिलने पर उसको धोखे का एहसास हुआ। प्रेम में मिले कथित धोखे से आहत युवती ने हार नहीं मानी। वह तमिलनाडु से लगभग 1500 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर सीधे लोटन कोतवाली पहुंच गई।
थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed