फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A young man was hit by a jeep-laden jeep, died

बरातियों से भरी जीप की चपेट में आया युवक, मौत

Thu, 03 Dec 2020 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
A young man was hit by a jeep-laden jeep, died
बरातियों से भरी जीप की चपेट में आया युवक, मौत
विज्ञापन

महोखवा स्थित समय माता मंदिर के सामने बुधवार देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। बरात लेकर जा रही अनियंत्रित जीप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

घटना बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर बांसी कोतवाली क्षेत्र के महोखवा स्थित समय माता मंदिर के पास की है। रामप्रसाद (28) निवासी ग्राम करमा थाना उसका बाजार एक चाय की दुकान (बांसी स्थित काजी गांव) पर काम करता था। बुधवार रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद करने के बाद वह मालिक के बेटे विशाल के साथ तिलौली स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। दोनों बाइक से अभी महोखवा स्थित समय माता मंदिर के पास पहुंचे थे। इस दौरान बस्ती की ओर से आ रही अनियंत्रित जीप की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर चालक जीप छोड़कर भाग निकला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। तब तक रामप्रसाद की सांसें थम चुकी थीं। मौके पर पहुंची पुलिस घायल विशाल को सीएचसी तिलौली पहुंचाई, हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। रामप्रसाद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि बरातियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। परिजनों की शिकायत पर जीप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed