{"_id":"666de8a7a4b8f88dae0eca34","slug":"a-young-man-walking-on-foot-was-hit-by-a-vehicle-died-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119149-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पैदल जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पैदल जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Sun, 16 Jun 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
बांसी कोतवाली क्षेत्र के बभनी ताल गांव के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बभनी ताल गांव के पास बांसी-नौगढ़ हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के बभनी लाल गांव निवासी रामफेर (38) पुत्र अंगनू शनिवार सुबह किसी कार्य से गांव से निकलकर हाईवे सड़क की तरफ आया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया और फरार हो गया। घटना की खबर पाते ही परिजन और ग्रामीण एकत्रित हुए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पाने पर बांसी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांसी कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।