फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A young man riding a bike died due to lightning

Siddharthnagar News: बाइक से जा रहे युवक पर बिजली गिरने से मौत

Thu, 11 Jul 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Jul 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike died due to lightning

विज्ञापन
उसका थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के पास हुई थी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के उसका-सोहांस मार्ग पर स्थित फुलवरिया गांव के पास बुधवार सुबह एक बाइक सवार पर बिजली गिर गई। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगोंं का रो-रोकर बुरा हाल है।

सदर थाना क्षेत्र के नगर पालिका सिद्धार्थनगर के परसा महापात्र निवासी राजकुमार यादव (22) पुत्र अंबिका यादव सुबह अपनी बुआ को लाने के लिए सिहोंरवा गांव बाइक से जा रहा था। अभी उसका थाना क्षेत्र के उसका-सोहांस मार्ग पर स्थित फुलवरिया गांव के पास पहुंचा था कि तेज बारिश के साथ गरज चमक के साथ बिजली गिर गई। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा देखकर मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ उसका चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed