{"_id":"69b4654225c42affa4020faa","slug":"a-young-man-died-and-one-was-seriously-injured-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1033-176907-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बासोपट्टी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को करीब 3:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार अख्तर अंसारी (22) निवासी ठाकुरपुर छपरा बुजुर्ग थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया को हादसे में सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार बलवंत सिंह (27) निवासी बासोपट्टी थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैरवा भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल देवरिया के मोर्चरी हाउस भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीरामपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।