फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A young man collided with a bus due to fog, and was injured.

Siddharthnagar News: कोहरे के कारण बस से टकराया युवक, जख्मी

Tue, 16 Dec 2025 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
A young man collided with a bus due to fog, and was injured.
ढेबरुआ। मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते सड़क हादसा हो गया। खैरी गांव के पास सामने से आ रही स्कूली बस दिखाई न देने के कारण आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में नगर पंचायत बढ़नी के लोहियानगर निवासी छोटू उर्फ शिवकुमार (35) घायल हो गए। बताया गया कि सुबह के समय कोहरा काफी घना था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी वजह से दोनों वाहन एक-दूसरे को समय पर नहीं देख सके और टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि युवक के सिर और चेहरे में चोटें आई हैं। नाक और कान से खून निकलने पर स्थिति को गंभीर मानते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed