फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A young man accompanying his sister was beaten up for protesting against molestation.

Siddharthnagar News: बहन के साथ जा रहे युवक को छेड़छाड़ के विरोध पर पीटा

Fri, 24 Apr 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
A young man accompanying his sister was beaten up for protesting against molestation.
पथरा। बांसी कोतवाली क्षेत्र के मनचलों ने पथरा थाना क्षेत्र के भतिजवापुर उर्फ ककुवा गांव के पास पुलिया के करीब एक युवती से छेड़खानी की। विरोध करने पर साथ जा रहे भाई को पीट दिया। घटना बृहस्पतिवार की बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बहन को बाइक पर बैठाकर एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। जैसे ही वह पथरा थाना क्षेत्र के भतिजवापुर उर्फ ककुवा गांव के पास पुलिया के करीब पहुंचा, वहां मौजूद कुछ युवकों ने बाइक पर बैठी युवती को देखकर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे रोक लिया और लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। इस दौरान जातिसूचक टिप्पणी करने का भी आरोप है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित युवक ने पथरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष पथरा अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed