{"_id":"666395ff6232fac74009ebf4","slug":"a-woman-walking-on-foot-was-hit-by-a-bike-rider-died-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118710-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
Sat, 08 Jun 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा चौराहे पर देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा स्टेशन ग्राम पंचायत की रहने वाली बुजुर्ग महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के परसा स्टेशन ग्राम पंचायत की रहने वाली सुभावती (70) पत्नी सीताराम शर्मा अपने परिवार के साथ शोहरतगढ़-ढ़ेबरुआ मार्ग के किनारे रहती हैं। बृहस्पतिवार को वह सड़क पार कर अपने घर आ रही थी तभी पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हियुवा नेता अजय सिंह ने उसे सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि महिला की मौत मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई है। सदर पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।