{"_id":"69adc582e79b9404a3078ab8","slug":"a-wanted-gangster-who-fled-after-trying-to-snatch-a-soldiers-rifle-was-caught-at-the-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154646-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिपाही की रायफल छीनने की कोशिश भागे इनामी गैंगस्टर बाॅर्डर पर दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिपाही की रायफल छीनने की कोशिश भागे इनामी गैंगस्टर बाॅर्डर पर दबोचे गए
Mon, 09 Mar 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना से रविवार की सुबह पहरा दे रहे सिपाही से हाथापाई और धक्का-मुक्की कर 25-25 हजार रुपये के इनामी दो गैंगस्टर अतुल और मो. रकीब फरार हो गए। उन्होंने सिपाही से राइफल छीनने की कोशिश भी की। शोर सुनने के बाद जब तक अन्य साथ पहुंचे तबतक वे भाग निकले।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने करीब दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कस्बे से लगभग दो किलोमीटर दूर खुनुवां बाॅर्डर को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक मैरिज हॉल के पास से दबोच लिया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों नेपाल जाने की फिराक में थे। पुलिसकर्मी की शिकायत पर एक और प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें भेज दिया गया।
शनिवार शाम को ही कस्बे के पास से एसओजी और शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों को पकड़ा था। दोनों की पुलिस को तलाश थी।
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि अतुल उर्फ इंद्र कपूर उर्फ इंद्रजीत उर्फ साका, मो. रकीब उर्फ झीनक निवासी नीबी दोहनी थाना शोहरतगढ़ पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। उन पर गिरोह बंद अपराध के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज थी।
विज्ञापन
अतुल पर 15 और मो. रकीब पर छह मुकदमे हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए शोहरतगढ़ पुलिस के अलावा एसओजी की टीम लगाई गई थी।