{"_id":"5898af9f4f1c1b8a523789dc","slug":"a-thousand-nepali-wine-bottle-recovered-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार शीशी नेपाली शराब बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार शीशी नेपाली शराब बरामद, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में शराब की बोतलें और आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। चुनाव में बिक्री के लिए आ रही नेपाली शराब की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है। नेपाल सीमा के पास मोहाना क्षेत्र के फसादीपुर के पास से स्वाट व ककरहवा चौकी पुलिस ने सोमवार को 1000 शीशी नेपाली शराब के दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सदर अकमल खां ने बताया कि पुलिस खुली सीमा के रास्ते नेपाली शराब जिले में आने की सूचनाओं पर पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय है। स्वाट टीम प्रभारी शिवाकांत मिश्र को ककरहवा सीमा के पास से नेपाली शराब की बड़ी खेप जिले में आने की सूचना मिली थी।
ककरहवा चौकी प्रभारी गिरिजेश उपाध्याय के साथ टीम लेकर फसादीपुर के पास दबिश डाली। यहां से 1000 शीशी नेपाली शराब के साथ शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सियांव नानकार निवासी रामनिवासी और दिनेश गिरफ्तार किए गए। सीओ ने बताया कि रामनिवास के विरुद्ध शराब की तस्करी के तीन अन्य मामले भी पहले से दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि एसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। टीम में शिवाकांत मिश्र, गिरिजेश उपाध्याय के अलावा स्वाट के अवनीश सिंह, आशुतोष तिवारी, देवेश यादव, राकेश कन्नौजिया, ककरहवा चौकी के राकेश कन्नौजिया, अनिरुद्ध यादव शामिल रहे।