{"_id":"6486fa477cfe4765ff001a98","slug":"a-teenager-died-by-hanging-from-noose-in-siddharthnagar-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 12 Jun 2023 04:28 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Jun 2023 04:28 PM IST
सार
जैनब (17) पुत्री कलीमुल्लाह रविवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग घर से बाहर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में निमंत्रण में गए हुए थे। कमरा अंदर से बंद था, जब परिवार के लोग लौटे तो काफी देर आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। जिससे परिजन परेशान हो गए और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव एक रविवार रात किशोरी ने आत्महत्या कर लिया। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला। कमरा अंदर से बंद होने के कारण तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
त्रिलोकपुर क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव निवासी जैनब (17) पुत्री कलीमुल्लाह रविवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग घर से बाहर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में निमंत्रण में गए हुए थे। कमरा अंदर से बंद था, जब परिवार के लोग लौटे तो काफी देर आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। जिससे परिजन परेशान हो गए और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे।
इसे भी पढ़ें: उफ! ये आषाढ़ की गर्मी: पांव भी जले और शरीर भी, बचकर रहे वरना होंगे बीमार
विज्ञापन
वहां जैनब छत की कुंडे से दुप्पटे के सहारे फंदे से लटक रही थी। यह देख परिजन घबरा गए और बिना पुलिस को सूचना दिए उसे मोहल्ले वालों के सहयोग से नीचे उतारा और निजी डॉक्टर दिखाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य व्यक्ति से सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में एसओ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका जैनब की मां कैसेजहां के अनुसार जैनब मंदबुद्धि की थी, परिजन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। लेकिन मामला संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।