फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A teenager and two youths drowned in the Banganga River.

Siddharthnagar News: किशोर और दो युवक बानगंगा नदी में डूबे

Fri, 24 Jul 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A teenager and two youths drowned in the Banganga River.
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी स्थित बैदौली घाट पर बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने गए किशोर व दो युवक नदी में डूबकर लापता हो गए। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण देर शाम तक उनकी तलाश में जुटे रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मिझुनिया गांव निवासी शिवा चौहान (18) की दादी का अंतिम संस्कार गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बैदौली घाट पर किया जा रहा था। इसी दौरान शिवा गांव के रवि वरुण (18) और मोनू वरुण (17) के साथ बानगंगा नदी में नहाने के लिए उतर गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नहाते समय शिवा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में रवि और मोनू भी आगे बढ़े लेकिन दोनों भी गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को डूबता देख अंतिम संस्कार में शामिल लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े लेकिन देखते ही देखते तीनों नदी में लापता हो गए।
सूचना मिलने पर एसडीएम शोहरतगढ़ राजेश कुमार, सीओ मयंक द्विवेदी और एसओ नवीन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों, ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक नदी में खोजबीन की लेकिन तीनों का कोई पता नहीं चल सका। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed