फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A short circuit in the combine caused a fire, burning the crop.

Siddharthnagar News: कंबाइन में शॉर्ट-सर्किट से आग आग, फसल जली

Thu, 02 Apr 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A short circuit in the combine caused a fire, burning the crop.
सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में तालाब में जलती हुई कंबाईन मशीन को बुझाते ग्रामीण। स्रोत
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में दोपहर गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन मशीन में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 20 बीघा तैयार फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान को लगभग 7 लाख 80 हजार रुपये का भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खुनुवां बाॅर्डर से करीब पांच किलोमीटर दूर यशोधरा ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर-1 तितिरखी निवासी निरंजन धोबी ने बताया कि वह अपने खेत में मौजूद थे। दोपहर करीब 12:30 बजे कटाई के दौरान कंबाइन मशीन की बैटरी में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका-7 के कर्मा गांव तक पहुंच गई। आग की चपेट में आकर गेहूं की फसल के साथ कंबाइन मशीन भी जलने लगी। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए मशीन को पास के तालाब में ले जाकर डुबो दिया, जिससे वह पूरी तरह जलने से बच गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस और कपिलवस्तु नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित किसान सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed