फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A procession made in memory of Imam Hussein

इमाम हुसैन की याद में निकला जुलूस

Mon, 16 Apr 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
A procession made in memory of Imam Hussein
इमाम हुसैन की सवारी जुलजनाह का बोसा लेते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के हल्लौर में सोमवार दोपहर में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन के मदीने से कर्बला के लिए किए गए सफर की याद में अलम-अमारी व जुलजनाह का जुलूस निकाला। नौहा मातम के बाद कर्बला पर पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ।   
विज्ञापन

डुमरियागंज-इटवा मुख्य मार्ग स्थित इमामबाड़ा हुसैनिया कनीज रव्वाब में मरसिया मजलिस का आयोजन किया। आगाज खुर्शीद अहमद व हमनवां ने मर्सिया पढ़कर किया। मजलिस को खिताब करते हुए जमाल हैदर रिजवी ने कहा कि आज ही के दिन इमाम हुसैन व उनके साथी लोग मदीना से कर्बला के लिए रवाना हुए थे। दो मोहर्रम सन 61 हिजरी को कर्बला के मैदान में पहुंचे थे। इस दौरान कर्बला की दास्तां सुन अकीदतमंदों की आंखों में आंसू आ गए। अलम-अमारी व जुलजनाह का जूलूस निकाला। नौहा मातम करते हुए जनाबे सकीना के रौजे, हुसैनिया बाबुल होते हुए इमामबाड़ा वफ्फ शाह आलमगीर परिसर तक गए। हैदरे कर्रार व हमनवा ने मरसियाख्वानी की। नफीस हल्लौरी, सावन हल्लौरी, आरजू, मंजर, खुलूश, शकील गुड्डू, सज्जाद, कायनात, मंजर मास्टर, हैदर हल्लौरी, हानी, बबलू कामयाब, हसन जमाल, रिंकू, सबलू, नौशाद हल्लौरी, आमिर, संजू अनीस आदि ने नौहा पढ़े। इस दौरान फैजान अहमद, अर्सी, ताकीम रिजवी, खादिम, जफरुल, आदिल, अकील हैदर, असगर, शानू, अब्बास, इमरान इरानी, गुलाब, जामिन, नौशाद, जिया, मोहम्मद, यूसुफ, सत्तन आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed