{"_id":"6a57d8f6706a2f6afd0ba875","slug":"a-notorious-snatcher-was-arrested-and-two-bikes-were-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161300-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छिनैती करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छिनैती करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस और एसओजी ने वाहन चोरी और मोबाइल छिनैती की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान विवेकानंद तिराहा से उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने रेलवे स्टेशन, थाना रोड और व एक पैलेस के पास हुई चोरी व छिनैती की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की भी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया है।
शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार देर रात विवेकानंद तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से एक चाकू मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वाहन चोरी और मोबाइल छिनैती की तीन वारदात का खुलासा किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइकें और छिनैती का एक मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद एक बाइक रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी की गई थी, जबकि एक बाइक थाना रोड क्षेत्र से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा काका पैलेस के पास राहगीर से छीना गया मोबाइल भी आरोपी के कब्जे से बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने तीनों लंबित मामलों का सफल अनावरण कर लिया। आरोपी के पास से चाकू मिलने पर उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. समीर सिद्दीकी निवासी सिसहनिया, वार्ड नंबर-18, थाना सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों और छिनैती के मोबाइल फोन को कम कीमत पर बेचकर उससे मिलने वाले पैसों से अपना खर्च चलाता था। संवाद