{"_id":"6515ddbaaa894c91ba046c4e","slug":"a-moving-bike-caught-fire-the-driver-saved-his-life-by-jumping-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-5498-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चलती बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चलती बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Fri, 29 Sep 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
लोटन कोतवाली बहड़रा गांव के पास हुई घटना
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा गांव के पास बृहस्पतिवार को चलती हुई बाइक में अचानक आग लग गई। जलता हुआ देखकर छलांग लगाकर चालक ने जान बचाई। देखते ही देखते बाइक आग के गोला में तब्दील हो गई। बाइक को जलता हुआ देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई।
क्षेत्र के बड़हरा निवासी पूर्व प्रधान सुखराम प्रसाद सुबह अपनी बाइक से डिहुलिया गांव के पास खेत देखने गए थे। लौटते समय जब वह गांव के किनारे नहर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक से धुआं निकलने लगा। जब तक बाइक खड़ा कर देखा तब तक आग की लपटे निकलने लगी। बाइक सवार चिल्लाकर भागा और अपनी जान बचाई। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने आकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वह जल गई थी। इस दौरान करीब आधा घंटे तक रास्ता बंद रहा। पीड़ित के मुताबिक वह अभी दो वर्ष पूर्व ही खरीदा था। पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी हरिबंशपुर मनोज कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है।