फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A minor was riding a bike, rammed into a truck, five injured

Siddharthnagar News: नाबालिग चला रहा था बाइक, ट्रक में घुसी, पांच जख्मी

Thu, 11 Apr 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
A minor was riding a bike, rammed into a truck, five injured
एक ही बाइक पर सवार थे पांच किशोर और बालक
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गोल्हौरा टोला प्लाजा के पास हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार को एक बाइक पर पांच सवार किशोर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हेलमेट नहीं लगाए थे।


क्षेत्र के जुगडि़हवा गांव के हसमत (13), अजीज (15), अली छोटू (15), इसहाक (10) और सुहेल (12) ईद की खुशियां मनाने के लिए एक बाइक पर सवार होकर बानगंगा बैराज पर आए थे। कुछ देर बाद बानगंगा से घर जाने के लिए निकलने। जैसे ही टोल प्लाजा से थोड़ी दूर पहले ही एसएसबी कैम्प जाने वाले मार्ग पर मुडऩे वाले थे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर तेजी से सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जाकर टक्कर मार दी। ट्रक से उस समय गिट्टी गिराया जा रहा था। इस घटना को देखकर स्थानीय लोग आनन-फानन में शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सका डॉ. ऐके आजाद इन किशोरों के इलाज किया। चिकित्सक ने बताया कि हसमत, अजीज, छोटू और इसहाक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पांचवे किशोर सुहेल को हल्की चोट लगी थी। उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने कहा चार घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed