फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   a man death in river

Siddharthnagar News: नदी में मिला ट्रेन की टक्कर से गिरने वाले वृद्ध का शव

Sat, 06 May 2023 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
a man death in river
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित महथा रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार सुबह बानगंगा नदी के रेलवे पुल पर ट्रेन की टक्कर से गिरे 60 वर्षीय साइकिल सवार का शव दूसरे दिन शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे नदी में उतराता हुआ मिला है। शव को मिलने की सूचना पर पुलिस जवान व आरपीएफ ने शव को निकलवाकर शव की परिजनों से शिनाख्त करवाई। उसकी पहचान कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कोटिया दीगर निवासी मृतक बरसाती के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कोटिया दीगर गांव निवासी बरसाती बृहस्पतिवार सुबह घर से साइकिल लेकर नेपाल रिश्तेदारी में न्यौता करने जा रहे थे। वह किसी कारण से बानगंगा रेलवे पुल पार कर महथा बाजार की तरफ जाने लगे। तभी पनवेल एक्सप्रेस आ गई और वह पुल पार नहीं कर पाए। तभी ट्रेन ने टक्कर मार दिया। वह नदी में गिर गए।
विज्ञापन

पुलिस व आरपीएफ के जवानों ने शव को खोजने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली थी। दूसरे दिन भी स्थानीय मछुआरों ने शव की खोज तलाश जारी रखा, दोपहर बाद गिरे हुए वृद्ध का कमंडल मिला, तो लोगों ने अनुमान लगाया कि यह साधू था। जब नदी में शाम तक पानी कम हो गया, तो लगभग साढ़े चार बजे पुल के पास शव उतरा गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। शव को मछलियों ने निचोड़ दिया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed