फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A fire broke out in the store

दुकान में आग लगने से भगदड़ मची

Tue, 11 Apr 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the store
ढेबरुआ में चाय की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
परसा। थाना ढेबरुआ परिसर से सटे एक चाय की दुकान में मंगलवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान में रखे चार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए। इससे भगदड़ मच गई। दो सिलेंडर फट गए, हालांोि कोई बडी अनहोनी नहीं हो सकी। सूचना के बाद भी मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंची। कुछ देर बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अन ुसार ढेबरुआ तिराहे के पास ग्राम परसा दीवान निवासी चंद्रभान उर्फ भुर्रे चाय की दुकान चलाता है। दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पहले तो लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश किया, लेकिन पछुआ हवा के चलते आग भड़कती गई।
विज्ञापन

लोगों को जब दुकान के अंदर चार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर होने की सूचना लगी तो वह दूर भागने लगे। खतरे को भांपते हुए पुलिस ने आवागमन को रोक दिया। राहगीरों को दुकान से दूर किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की चपेट में आने से दो सिलेंडर फट गए, लेकिन गनीमत रही कि फुस्स की आवाज निकली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत कर दुकान में पानी, मिट्टी व बालू फेंक आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरी दुकान जल कर राख हो गई। आग बुझने के आधे घंटे बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed