फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A deaf and dumb man was beaten with a belt and left bleeding

Siddharthnagar News: मूकबधिर को बेल्ट से पीटकर किया लहूलुहान

Sun, 10 May 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
A deaf and dumb man was beaten with a belt and left bleeding
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में स्थित नौतनवा इंटर कॉलेज के पास शनिवार की दोपहर कुछ युवकों ने बिना किसी कारण के एक मूकबधिर व्यक्ति को पीटकर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर वार्ड निवासी मूकबधिर मो. शरीफ की पत्नी सफीकुन्निशा ने बताया कि उनके पति घर के पास ही अपने मित्रों के साथ खड़े थे। इतने में अचानक कुछ लोग आए और उनसे कुछ पूछने लगे। मो. शरीफ मूकबधिर होने के नाते वह न तो उनकी बातों को सुन पाए और न ही कोई जवाब दिया। इसके बाद उक्त लोगों ने उन्हें लात-घूसों और बेल्ट से मारना-पीटना शुरू कर दिया। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें भी आईं। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटनाक्रम की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed