{"_id":"6020134c8ebc3e4a1c3b884c","slug":"a-corona-infected-was-found-in-the-district-siddharthnagar-news-gkp383838522","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला
लखनऊ से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को एक कोरोना संक्रमित मिला। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
जिले में अब तक 4084 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 4016 स्वस्थ होकर घर जा चुकें हैं। 20 लोगों का इलाज चल रहा है और संक्रमण से अब तक जिले में 52 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में बीते कई दिनों से कोरोना की चेन टूटी थी। पिछले छह दिन में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिले। जिससे स्वास्थ्य महकमा ने राहत की सांस ली थी। मगर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक एक कोरोना संक्रमित ब्लॉक क्षेत्र में पाया गया। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि एक संक्रमित मिला था। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संक्रमित के संपर्क में आने वालों को सैंपल के लिए भेज दिया गया।