{"_id":"6751efa5acaf81d45d014b79","slug":"a-call-to-forget-caste-differences-and-unite-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128406-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जाति का भेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जाति का भेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान
Thu, 05 Dec 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में बृस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में हिंदू रक्षा समिति की ओर से आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर अत्याचार पर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही जाति के भेदभाव से बाहर निकलकर एक होने पर जोर दिया गया। हिंदुओं पर हमले को लेकर हिंदू रक्षा संघर्ष समिति की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा बांग्लादेश में हिंदू सनातनियों का अस्तित्व खतरे में है, बांग्लादेश की सरकार व वहां पर स्थित इस्लामी कट्टरपंथी हिंदू अल्पसंख्यकों का अस्तित्व समाप्त कर देना चाहते हैं। इसलिए संपूर्ण हिंदू समाज को जगाने की आवश्यकता है।
भारत सरकार को संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से मामले में हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवारों को सुरक्षित रखने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने इस्कॉन मंदिर के सन्यासी चीन में कृष्ण दास प्रभु के गिरफ्तारी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए आक्रोश जाहिर किया
विज्ञापन
इसके पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख व शिवपति डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में स्थित देवी देवताओं के मंदिर, मठ एवं शक्तिपीठों की तथा हिंदुओं के घरों में प्रतिष्ठानों को तोड़ा व लूटा जा रहा है, हिंदुओं की बहू बेटियों व छात्रों के साथ दुराचार किया जा रहा है, जो संपूर्ण हिंदू समाज के लिए असहनीय है इसको रोकने के लिए शीघ्र ही सरकार को ठोस कदम उठानी चाहिए।
इस दौरान राजीव नयन, विशाल, अवनीश, महादेव प्रसाद, विक्रम, सौरभ त्रिपाठी, नंदलाल रस्तोगी, धनंजय रस्तोगी, विधायक जय प्रताप सिंह, श्याम धनी राही, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, बृजेश आदि मौजूद रहे।
ग