फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Siddharthnagar, A bullion trader was murdered to grab his necklace, 6 arrested

UP: हार हड़पने के लिए की गई सर्राफा कारोबारी की हत्या, शव बोरी में बांधकर पेट्रोल से जला दिया था- 6 गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 10:24 AM IST
सार

सिद्धार्थनगर में सराफा व्यवसायी की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद कातिलों ने लाश को बोरे में बंद कर जला दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

 

विज्ञापन
In Siddharthnagar, A bullion trader was murdered to grab his necklace, 6 arrested
पुलिस लाइन सभागार में हत्या आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी डॉ. अभिषेक महाजन। संवाद

विस्तार

सराफा कारोबारी सुनील वर्मा की हत्या सोने का हार हड़पने के लिए साजिश्ा रच कर की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को मुठभेड़ में पकड़ लिया। इस दौरान एक को गोली भ्ाी लगी है।
विज्ञापन


उसके साथ दो अन्य आरोपियों को दबोच लिया। साथ ही उनकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और बेटे सहित छह लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। उसके घर से आभूषण भी बरामद कर लिए। साथ ही आरोपियों के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

In Siddharthnagar, A bullion trader was murdered to grab his necklace, 6 arrested
Bullion trader murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि आभूषण हड़पने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल की रात को मोहाना थाना क्षेत्र के स्वर्ण व्यापारी सुनील वर्मा की हत्या कर उसकी लाश को बरगदवा थाना सदर में जला दिया गया था। उसके संबंध में थाना मोहाना में हत्या का केस दर्ज किया गया। मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसओ मोहाना अनूप कुमार मिश्र को लगाया गया था।

इसके साथ ही एसओजी और अन्य टीमें भी लगी थीं। सात अप्रैल की रात मोहाना थाना क्षेत्र के आलमनगर बंधा पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच एक सूचना मिली कि मोहाना के स्वर्ण व्यवसायी की हत्या से संबंधित कुछ संदिग्ध नेपाल भागने के लिए आलमनगर बंधा मार्ग से जा रहे हैं। टीम अलर्ट हो गई और चेकिंग तेज कर दी।

इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें रोका गया तो वह बाइक घुमाकर भागने लगे। इसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक वहीं छोड़कर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर किया जो थानाध्यक्ष मोहाना द्वारा पहनी बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगा और वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति घायल होकर गिर पड़ा। साथ ही अन्य दो अभियुक्तों को दौड़कर पुलिस ने पकड़ लिया गया। घायल ने अपना नाम इरशाद बताया, उसके उपचार के लिए सीएचसी बर्डपुर ले जाया गया। घटना के संबंध में थाना मोहाना पर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने में अभियोग पंजीकृत किया गया।

इनसे पूछताछ व साक्ष्य संकलन से घटना में सम्मिलित तीन अन्य अभियुक्त हबीबुल्लाह, उसकी पत्नी जुबैदा (षडयंत्रकर्ता) व दिनेश कुमार उर्फ मंजय को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से सराफा सुनील वर्मा का सोने व चांदी के सामान व आलाकत्ल बरामद किया गया। पकड़ने वाली टीम में एसओ मोहाना अनूप कुमार मिश्र और एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी की टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed