{"_id":"71-98970","slug":"Siddhartha-nagar-98970-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग पर भाकियू का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग पर भाकियू का प्रदर्शन
Siddhartha nagar
Updated Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/बांसी/इटवा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक व भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद रेलवे क्रांसिग के निकट एक घंटे जाम लगा दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सभी तहसील कार्यालयों पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
तहसील मुख्यालय नौगढ़ पर भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर के निकट रास्ता जाम कर दिया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित 11 मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें गन्ना मूल्य चार सौ रुपये प्रति क्विंटल करने, जल्द भुगतान करने और सिंचाई सुविधा ठीक करने सहित आदि मांगे शामिल हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पटेश्वरी चौधरी, त्रिवेणी जायसवाल, इंद्रजीत दबे,ु कपिलदेव मणि त्रिपाठी, राजेश, नरसिंह पांडेय, अदालत प्रसाद लोधी, शांति देवी, रितुरा देवी, मुरलीधर और खजांची आदि मौजूद रहे।
बांसी तहसील मुख्यालय पर आंदोलनरत भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने पर क्षुब्ध होकर तहसील के सामने मार्ग जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। ज्ञापन लेने के बाद जाम समाप्त हुआ। जाम लगभग 10 मिनट तक चला। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद लोधी ने कहा कि पूरे प्रदेश में गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाय। उन्होंने मृदा परीक्षण, अनुदानित बीज का किसानों में वितरण, चीनी मिल अठदमा को चालू कराने, धान क्रय केन्द्र पर तौल सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पुन: पंचायत लगाई जाएगी। जिला प्रवक्ता रामायण त्रिपाठी ने खाद, बीज की कालाबाजारी रोकने की मांग की। इस दौरान मुरली प्रसाद, अनिल मौर्या, रामचरन, सूर्यनारायन यादव, फूला देवी, श्रीमती लक्ष्मी, केवलवासी, अब्दुल सत्तार, फूलमती आदि मौजूद रहे। किसी जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने पर तहसील गेट के सामने भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित सात मांगों का ज्ञापन लिया। इसके बाद जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन
उधर, इटवा तहसील मुख्यालय पर गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी और धान खरीद को लेकर तहसील अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में लगभग एक घंटे जाम लगाया गया। इस दौरान अब्दुल रहीम, सुखराम वर्मा आदि मौजूद रहे।