फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   भाकियू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ महापंचायत की

भाकियू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ महापंचायत की

Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नौकरशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ महापंचायत की। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद्र चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देेने में नौकरशाहों का विशेष योगदान है। 2006 में डॉ. स्वामीनाथन के नेतृत्व में किसान आयोग को रिपोर्ट भेजी गई थी आज तक उसे लागू नहीं किया जा सका। जिले में रबी की फसल को देखते हुए डीएपी, यूरिया और पोटाश किसानों को उपलब्ध कराया जाए। उर्वरकों की व्यवस्था हेतु सभी ब्लाकाें में अनुदानित बीजों का वितरण कृषि विभाग द्वारा कराई जाए।
विज्ञापन

जिससे किसानों का राहत मिल सके। बस्ती मंडल अध्यक्ष पटेश्वरी चौधरी ने कहा कि जिले सहित पूरे मंडल में धान क्रय केंद्र की स्थिति बेहद खराब है। इस पर सरकार देने के बजाए सोयी हुई है। यही वजह है कि किसान अपने धान को बिचौलियों के हाथों बेचने को मजबूर है। जिले में गरीबों के खाद्यान्न पर डाका डाला जा रहा है। इसकी जांच कराते हुए संबंधित कोटेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे किसानाें को राशन मिल सके। सचिव महेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि रबी की फसल को देखते हुए नलकूपों को सही कराया जाए। भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कहा-कहा कार्य कराया गया इसकी सत्यापित सूची किसानों को उपलब्ध कराई जाए। जिससे की किसानों को इसकी जानकारी मिल सके। गन्ना किसानों के मूल्य का भुगतान ब्याज सहित कराया जाए और रुधौली चीनी मिल को 15 नवम्बर तक चालू कराया जाए। जिला सहकारी फेडरेशन की दुकानों पर फर्जी डीएपी का वितरण किया जा रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर डीएम के राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, सोमाराम ठाकुर, राम चन्दर चौधरी बस्ती, राम मनोहर चौधरी जिलाध्यक्ष बस्ती, सुभाष किसान, प्रदीप कुमार, पारस नाथ चौधरी, सुधीर किसान, इन्द्रजीत दूबे, अमरावती, रितू, फूला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed