{"_id":"71-97095","slug":"Siddhartha-nagar-97095-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता पर सीडीपीओ से जवाब तलब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता पर सीडीपीओ से जवाब तलब
Siddhartha nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। आंगनबाड़ी कर्मचारियों की शिकायत पर बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना कार्यालय का एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) से स्पष्टीकरण मांगा है।
एसडीएम ने सबसे पहले उन्होंने पोषाहार वितरण के सत्यापन का रजिस्टर चेक किया। अगस्त और सितंबर के रजिस्टर मेें पोषाहार वितरण का सत्यापन नहीं मिले। इसे देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। अन्य अभिलेखों में भी भारी कमी मिली। अंत में एसडीएम पोषाहार के गोदाम के स्टाक को भी चेक किया। उसमें भी कमी मिली। बाद उन्होंने अनुपस्थित सीडीपीओ को फोन कर इसका कारण पूछा। उन्होंने मीटिंग में होने की बात बताई। इसके बाद एसडीएम ने सीडीपीओ गौरीशंकर यादव से स्पष्टीकरण मांगा। इस बारे में सीडीपीओ का कहना है कि वह जिला मुख्यालय पर मीटिंग में आए हैं।
इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जांच में कई खामियां मिली हैं। सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।