फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ट्रेन के आगे कूद अधेड़ ने दी जान

ट्रेन के आगे कूद अधेड़ ने दी जान

Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गौरीबाजार। शुक्रवार की सुबह ट्रेन के सामने कूद कर एक अधेड़ ने जान दे दी। घटना गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गौरीखुर्द गांव की है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवारवालों को सूचना दी। मृतक के घरवालों का कहना था कि वह मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन

हरेरामपुर गांव निवासी अशोक (50) हरदोई स्थित एक चीनी मिल मेें काम करता था। एक महीना पहले वह घर आया था। कुछ दिन पहले वह अपनी ससुराल रामपुर कारखाना के मठिया गांव गया था। जहां पत्नी को लेकर उसका विवाद हो गया था। बताया जाता है कि मानसिक रोग के डॉक्टर अशोक का उपचार भी करते थे। तीन दिन पहले उसने घर में रखा कुछ सामान जला दिया था। सूचना के बाद पुलिस उसे लेकर थाने ले गई थी। जिसे बाद में छोड़ दिया गया। किसी बात को लेकर अशोक अवसाद में रहता था। वह शुक्रवार की सुबह गौरीखुर्द गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। इसी दौरान गोरखपुर से देवरिया की तरफ आ रही ट्रेन को देखकर उसने गाड़ी के आगे कूद कर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिवारवालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed