{"_id":"71-84180","slug":"Siddhartha-nagar-84180-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीनीकरण के लिए एकजुट हुए प्रेरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीनीकरण के लिए एकजुट हुए प्रेरक
Siddhartha nagar
Updated Fri, 14 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश प्रेरक संघ ने गुरुवार को चार मांगों को लेकर बीएसए को ज्ञापन दिया। इसमें नवीनीकरण, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।
ज्ञापन देने से पहले आयोजित बैठक मेें जिलाध्यक्ष डॉ. राजन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिले के किसी भी विकास खंड में अभी तक लोक शिक्षा समिति का खाता नहीं खुल पाया है। इसके लिए कई बार प्रयास भी किया गया लेकिन हालात आज जस के तस हैं। प्रेरकों का चयन और प्रशिक्षण भी हो गया है लेकिन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र जारी करने में विभाग आनाकानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को संविदा की अवधि समाप्त हो जाएगी लेकिन विभाग नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं कर रहा है। इसके लिए कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। उसके बाद विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। अगर जल्द ही विभाग ने निर्णय नहीं लिया तो प्रेरक संघ आचार संहिता खत्म होने के बाद विरोध प्रदर्शन करेगा। बैठक के बाद इन्हीं मांगों को लेकर बीएसए को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, राजेश उपाध्याय, शशिकांत उपाध्याय, विनोद चौधरी और शशिकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।