{"_id":"71-82324","slug":"Siddhartha-nagar-82324-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं समाधान के लिए भाकियू ने लगाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं समाधान के लिए भाकियू ने लगाई पंचायत
Siddhartha nagar
Updated Fri, 14 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) ने विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए गुरुवार को तहसील परिसर नौगढ़ में मासिक पंचायत लगाई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और डीएसओ को पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया।
तहसील अध्यक्ष नौगढ़ अनिल कुमार राव के नेतृत्व में लगी पंचायत में जिला पूर्ति कार्यालय से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। इसमें विकास खंड बर्डपुर के ग्राम दुल्हा खुर्द में कोटेदार की मनमानी की जांच कराने की मांग की गई। इसी तरह लोटन विकास खंड के मोतियापुर घाट पर बालू के अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग तहसील प्रशासन से की गई। जिला उपाध्यक्ष शमशुज्जुहा, अबुल हसन, विश्वंभर गौड़ और छेदी प्रसाद ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो भाकियू कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर नूरजहां खतून, मोहम्मद युसूफ, दयाशंकर और जगदीश सहानी आदि मौजूद रहे।