फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लेखपाल के खिलाफ जांच का आदेश

लेखपाल के खिलाफ जांच का आदेश

Sat, 25 Jan 2014 05:46 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Sat, 25 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास खंड बांसी के लोहिया समग्र गांव सराव में डीएम ने चौपाल लगाकर विकास कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने लेखपाल की शिकायत करते हुए तमाम परेशानियां डीएम को बताईं। इस पर डीएम ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश एसडीएम को दिया है।
विज्ञापन

डीएम एसपी मिश्र ने चौपाल में शिक्षा, इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, शौचालय निर्माण, बिजली, पानी और सड़क का हाल जाना। इन मामलों को लेकर उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ भी की। इस पर ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति और जर्जर पोल गांव में काफी दिनों से है। इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन उसके बाद भी जर्जर तारों को आज तक नहीं बदला गया। इस पर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदलवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि लेखपाल गांव में कभी-कभार ही आते हैं। इसकी वजह से खतरा, खतौनी के लिए परेशानियां होती है। साथ ही यह भी बताया कि एक व्यक्ति की मौत आठ वर्ष पहले हुई थी लेकिन लेखपाल ने उस व्यक्ति की मौत तीन माह पहले दर्शाया है। इस पर डीएम ने एसडीएम को निर्देश देते हुए जांच के आदेश दिए है। गांव में 31 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ और तीन लोगों को विकलांग पेंशन मिलने की बात डीएम को बताई गई। इस दौरान एसडीएम अयोध्या प्रसाद साहू, केडी गोस्वामी, शिव कुमार वर्मा, प्रियंका वर्मा, वीरेंद्र, सदांनद वर्मा, एसओ गोल्हौरा ओम प्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed