{"_id":"71-80930","slug":"Siddhartha-nagar-80930-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरता को सलाम करेगा पुलिस महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरता को सलाम करेगा पुलिस महकमा
Siddhartha nagar
Updated Sat, 25 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी विकास खंड के नेऊसा निवासी संजय के बहादुर बेटे का सम्मान करने के लिए पुलिस महकमा आगे आया है। जोगिया के हाटा खास गांव में सात जिंदगियों को बचाते हुए खुद अपनी जान गवां बैठे सूरज की बहादुरी को सराहते हुए पुलिस लाइंस में 26 जनवरी को उसके परिवार को एसपी अनंतदेव प्रशस्ति पत्र देंगे।
एसपी ने बताया कि सूरज की बहादुरी की बातें अखबार में पढ़कर उन्होंने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से जानकारी ली। सूरज ने जिस तरह बहादुरी का परिचय देते हुए सात लोगों की जान बचाई, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। ऐसी बहादुरी का सम्मान किया जाना चाहिए। यही सोचकर विभाग की ओर से इस बहादुर की बहादुरी को याद करते हुए 26 जनवरी को उसके परिवार वालों को प्रशस्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सूरज के परिवार वालों को पुलिस लाइंस में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का न्यौता भेजा जाएगा। डीएम एसपी मिश्र ने पुलिस महकमे के इस कदम को सराहना की है। वह स्वयं भी सूरज को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कह चुके हैं।