{"_id":"71-80768","slug":"Siddhartha-nagar-80768-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली के लिए झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली के लिए झोंकी ताकत
Siddhartha nagar
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/बांसी। 23 जनवरी को गोरखपुर में होने वाली विजय शंखनाद रैली में जिले से अधिकांश लोगों की भागीदारी कराने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झाेंक दी है। पार्टी के प्रधानमंत्री के दावेदार नरेंद्र मोदी की रैली की सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, गोविंद माधव यादव, राधारमण त्रिपाठी व अजय सिंह आदि नेताओं ने लोगों से संपर्क करके रैली में शामिल होने की अपील की। इनका दावा है कि जिले से भारी तादाद में लोग रैली में भागीदारी करेंगे।
भाजपा की जिला कार्यकारिणी समेत युवा, महिला व छात्र आदि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मोदी की रैली की सफलता के लिए ताकत लगा दी है। लोगों से संपर्क करके रैली में भागीदारी करने के लिए युवा प्रकोष्ठ के कन्हैया पासवान, महिला प्रकोष्ठ की रीता पांडेय व विद्यार्थी परिषद के आशीष शुक्ल आदि ने अपील करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इसी क्रम में बांसी में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक जयप्रताप सिंह ने कहा कि विजय शंखनाद रैली ही 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ करने वह केन्द्र व प्रदेश सरकार की चूलें हिला देगी।