{"_id":"71-80676","slug":"Siddhartha-nagar-80676-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया
Siddhartha nagar
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। केबल काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को बीती रात मुकामी पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस गिरोह के पास से बीएसएनएल के दो ज्वाइंटर, 92 फीट केबल, तार काटने के उपकरण के साथ ही एक चारपहिया गाड़ी भी बरामद की गई। मगर पुलिस की पकड़ मेें आये छह चोरों का सरगना भाग गया।
डुमरियागंज पुलिस को सूचना मिली थी कि तरैना गांव निवासी कलीम गैंग बनाकर दिल्ली व उत्तर प्रदेश में टेलीफोन तार को काटकर उसे गलाने के बाद बेचने का काम करता है। सोेमवार की रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि राप्ती पुल के केबल को कुछ लोग काट रहे हैं। सूचना पाते ही एसओ निर्भय नरायण सिंह, एसआई लालजी यादव हमराही सिपाहियों के साथ राप्ती पुल पर पहुंच गये। यहां करीब आधा दर्जन लोग बीएसएनएल के केबल को काट रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया साथ ही केबल लदी चारपहिया गाड़ी भी बरामद कर लिया। मगर वहां से कुछ दूरी पर एक अन्य गाड़ी में बैठा सरगना कलीम भागने में सफल हो गया। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपना नाम मोहम्मद रज्जाक निवासी गांव तारंग, थाना जोकी घाट जिला अररिया बिहार व खरगौला का विनोद, मतीउल्लाह, रियाजुल्लाह व तौफीक सभी निवासी तुसायल थाना सोनहा और कमाल पुत्र थम्मन निवासी कुर्थिया थाना सोनहा जनपद बस्ती बताया।