फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पीड़ितों पर ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया

पीड़ितों पर ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया

Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। मंझरिया में 28 दिसंबर को हुई मारपीट मामले में प्रधान ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी को शिकायती पत्र भेजकर उसका पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में प्रधान सुभावती ने लिखा है कि पूर्व प्रधान चुनावी रंजिश रखते हैं। 28 दिसंबर को जबरन घर घुसकर महिलाओं को मारापीटा और उनके साथ बदसलूकी की। इस दौरान बहू का मंगलसूत्र और कान की बाली भी ले लिए। मारपीट में राधिका, मंदाकिनी, सीमा और संगीता को बुरी तरह चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए उसका सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने राधिका और संगीता की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पूर्व प्रधान और उनके कुछ समर्थक नशे में थे। इसी दौरान एक व्यक्ति को गांव के कुछ लोगों के सहयोग से पकड़ने में सफलता मिली। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में उसका थाने में तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। साथ ही विपक्षियों के दबाव में मेरे ही घर वालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि इस मामले की पूरी जानकारी है। इसके जांच सीओ नौगढ़ को दी गई। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed