{"_id":"71-79408","slug":"Siddhartha-nagar-79408-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तरफ दिखा नए साल का उत्साह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तरफ दिखा नए साल का उत्साह
Siddhartha nagar
Updated Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आम जन के साथ ही प्रकृति ने भी बूंदाबांदी के बीच नए साल का स्वागत किया। मंगलवार देर शाम शुरू हुई बूंदाबांदी नए साल के आगमन तक जारी रही। रात में ही लोगों ने उत्साह के साथ नया साल मनाया। देर रात तक युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे। बुधवार सुबह अच्छी धूप निकलने से नए साल का उत्साह दोगुना हो गया।
नया साल मनाने की तैयारी लोग कई दिनों से कर रहे थे। खासतौर से युवा इसे लेकर ज्यादा उत्साहित थे। देर रात तक चले जश्न के दौरान में जैसे ही 12 बजा, एक दूसरे को बधाई देते का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने पटाखे भी छोड़े। फोन कर और एसएमएस कर बधाई देनी शुरू कर दी। बुधवार को पूरे दिन भी नए साल का उत्साह देखा गया। शहर में उसका रोड पर फिल्मी गानों पर युवतियों के साथ ही महिलाओं ने भी जमकर नृत्य किया। शहर के स्टेशन रोड, खजुरिया रोड, परसा, भीमापार आदि स्थानों पर भी नए साल का स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय ही नहीं ग्रामीणांचल में नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया। शोहरतगढ, बांसी, इटवा, बढ़नी, उसका बाजार आदि स्थानों पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
खिली धूप के साथ लोगों ने मनाया नए वर्ष का जश्न
वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार शाम हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई थी लेकिन बुधवार सुबह से ही सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। पूरे दिन अच्छी धूप रही। लोगों ने नया साल मनाने के साथ ही धूप का आनंद लिया। जिला मुख्यालय स्थित पार्कों और अन्य जगहों पर भीड़ जुटी रही।