{"_id":"71-78244","slug":"Siddhartha-nagar-78244-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा नहीं सांसत का सबब बनी डेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा नहीं सांसत का सबब बनी डेमू
Siddhartha nagar
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जब डेमू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) चली तो लोगों को आस जगी कि अब उन्हें गोरखपुर से बढ़नी यात्रा के लिए बेहतर सुविधा हासिल होगी। मगर महीना भी नहीं गुजर और लोगों की आस टूटने लगी है। इसका कारण बार बार इस ट्रेन का इंजन फेल होना और लगातार इसका देरी से चलना है। जब इस बारे में यात्रियों से बात की गई तो उनकी जुबां से यह दर्द उभर आया।
शोहरतगढ़ निवासी लखन गुप्ता का कहना है कि डेमू से यात्रा करने के लिए कई बार स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा है। अभी तक जितनी बार ट्रेन पकड़ने की कोशिश की है, यह देरी से ही स्टेशन पर पहुंची है।
यहीं के संजय कौशल ने कहा कि पैसेंजर ट्रेन के आने व जाने के समय के बाद ही डेमू के आने जाने समय से मात्र एक घंटे का अंतराल होने के कारण यात्रियों को समयानुसार यात्रा करने में भी वह सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिसकी आस उन्हें जगी थी।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के आदर्श श्रीवास्तव का कहना है कि समय से डेमू का न चलना आफिस वर्क करने वाले लोगों के लिए दिक्कतों का सबब बन गया है। पिछले दिनों एक शादी में जा रहा था, मगर शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर शाम को डेमू का इन्तजार करते करते रात को 12 बज गए।
शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर डेमू के आने का इंतजार कर रहे भोला अग्रहरी ने पैसेंजर ट्रेन के आ जाने पर बताया कि इस समय डेमू के संचालन की बद्तर स्थिति है। इंतजार करो डेमू का, मगर आ जाती है पैसेंजर। ऐसे डेमू के संचालन से यात्रियों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
क्या कहते हैं अधिकारी-
समय सारिणी गोरखपुर से निर्धारित है। इसमें स्थानीय स्तर से कुछ नहीं किया जा सकता। अभी डेमू के संचालन में देरी की दिक्कत सामने आई है। इसमें सुधार का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही यह सुधर जाएगी।
टीएन प्रसाद, स्टेशन मास्टर नौगढ़