फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मांगें न पूरी होने पर भाकियू करेगा आंदोलन

मांगें न पूरी होने पर भाकियू करेगा आंदोलन

Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) की मासिक पंचायत शुक्रवार को जिला पूर्ति कार्यालय के सामने लगाई गई। पंचायत समाप्त होने के बाद एसडीएम को समस्याओं के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर मांगें न पूरी हुई तो 20 दिसंबर को आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष अनिल राव ने कहा कि ग्राम सभा दुल्हा खुर्द के कोटेदार के खिलाफ विभागीय जांच कराई गई थी। इस जांच में वह दोषी पाया गया था, लेकिन उसके बाद भी विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही विकास खंड लोटन के मोतीयापुर घाट पर हो रहे अवैध बालू खनन का खेल जारी है, इसे रोकने के बजाए विभाग अवैध खनन करने वालों को संरक्षण दे रहा है। यही वजह है कि अवैध खनन जारी है। पूरे तहसील क्षेत्र में कही भी क्रय केंद्र नहीं खुले है। इसकी वजह से किसानों को बिचौलियों के सहारा लेना पड़ रहा है। इस पर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा और न ही सरकार। उन्होंने बताया कि बर्डपुर नंबर पांच के हल्का लेखपाल का स्थानांतरण हो चुका है उसके बाद भी किसी दूसरे लेखपाल को चार्ज नहीं दिया जा रहा है। अगर यही हालात रह गए तो भाकियू 20 दिसंबर को आंदोलन करेगा। इसकी जिम्मेदाी शासन और प्रशासन की होगी। पंचायत के बाद इन्हीं मांगों को लेकर एसडीएम को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में नंदराम यादव, गया चौधरी, छेदी प्रसाद, छोटे लाल भारती, नूर जहां, भारत किसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed