{"_id":"71-78011","slug":"Siddhartha-nagar-78011-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल कटने से ब्राडबैंड सेवा ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल कटने से ब्राडबैंड सेवा ध्वस्त
Siddhartha nagar
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। रविवार की रात पथरा और मिठवल के बीच बीएसएनएल का केबल कट जाने से ब्राड बैंड सेवा ध्वस्त हो गयी है। ब्राडबैंड सेवा बंद होने से बैंकों में कनेक्टिविटी न होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं बीएसएनएल के टेक्निशियन तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कटी हुई केबल नहीं ढूढ पाये हैं। ब्राड बैंड सेवा बंद होने से उपभोक्ताओं में काफी रोष है।
पिछले तीन दिनों से को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बैंकों में कनेक्टिविटी प्रॉब्लम से लोगों को लेन देन करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। केबल कटने से ब्राडबैंड सेवा बंद होने के कारण लोगों को बैंकों में पूरा दिन गुजारना पड़ रहा है। वहीं अन्य कार्यालयों में भी ब्राडबैंड सेवा प्रभावित होने के कारण सारा काम ठप्प पड़ गया है। टाउन में साइबर कैफे चलाने वाले रिजवान ने बताया कि सोमवार से लगातार दिन खराब चल रहा है। ग्राहक दुकान पर आने के बाद ब्राडबैंड बंद होने से वापस लौट रहे हैं। क्षेत्र के ब्राडबैंड उपभोक्ता रंजीत अग्रहरि ने बताया कि बीएसएनएल महीने में तीन चार दिन अक्सर ही खराब रहता है। मगर विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही कि तीन दिनों से अभी तक कटी हुई केबल को नहीं बनाया जा सका है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में कनेक्टिविटी प्रॉब्लम हमेशा बनी रहती है। डुमरियागंज एसडीओ आरपी सिंह ने बताया कि केबल कटने से ब्राडबैंड सेवा बाधित हुई है। इसकी सूचना बस्ती दे दी गई है। वहां से टेक्निशियन आए हैं। कटी हुई केबल की जगह ढूंढी जा रही है। शीघ्र व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी।