{"_id":"71-77819","slug":"Siddhartha-nagar-77819-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार पर बरसे टीईटी अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार पर बरसे टीईटी अभ्यर्थी
Siddhartha nagar
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
बांसी। टीईटी संघर्ष मोर्चा सिद्धार्थनगर की बैठक माधव वन विहार बांसी में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद पांडेय ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 72825 शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा दिये गये आदेश के अुनसार शिक्षकों की भर्ती अतिशीघ्र शुरू की जाए।
उन्होंने कहा इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने का राज्य सरकार का निर्णय घोर निंदनीय है। इससे स्पष्ट होता है कि समाजवादी पार्टी वर्तमान प्रदेश सरकार युवाओं का हितैषी कभी नहीं हो सकती है। यह युवाओं को रोजगार देना ही नहीं चाहती है। उलटे युवाओं से ही फार्म के फीस के रूप में करोडों रुपये ले कर के युवाओं का आर्थिक शोषण करने पर तुली हुई है। उन्होने कहा अगर टीईटी अभ्यार्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के पहले पूर्ण नहीं होती है तो इसका खामियाजा समाजवादी पार्टी को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टीईटी मेरिट के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर लखनऊ में 10 दिसंबर को पूरे प्रदेश के टीईटी अभ्यर्थी विधान सभा भवन के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसमें जिले के समस्त टीईटी अभ्यार्थी भाग लेंगे। बैठक में अयाज अहमद, शिवचन्द्र यादव, शैलेष उपाध्याय, सुरेन्द्र त्रिपाठी, बुधिराम, विनय सिंह, साधना त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।