Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नदी पार करने को बस नाव ही सहारा

नदी पार करने को बस नाव ही सहारा

Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास खंड नौगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेमरा महदेवा के बीच स्थित कूड़ा नदी के मदरहना घाट पर पुल न होने के कारण क्षेत्र के लगभग पांच दर्जन गांवों के लोगों को 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। यहां के लोगों ने अपनी समस्या के निदान के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, फिर भी समस्या जस की तस है। वर्तमान में इन गांवों के लोगों को नदी पार करने के लिए नांव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नेपाल से निकलकर बहने वाली कूड़ा नदी पर विकास खंड नौगढ़ के ग्राम सेमरा और महदेवा के बीच स्थित मदरहना घाट पर पुल की मांग लगभग 15 वर्षों से की जा रही है। यहां पर पुल न होने के कारण नदी के दूसरे तरफ विकास खंड नौगढ़ और लोटन समेत उसका बाजार के भी कई गांवों के लोगों को लगभग 20 किलोमीटर दूरी तय करते हुए सोहास होकर जिला मुख्यालय आते हैं। बरसात के समय तो सेमरा, मदरहना, रमवापुर, केसारी, खखरा, धरनिहवां, कोल्हुआ और केसारी आदि गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। सेमरा और महदेवा आदि गांव के निवासी जमशेद खान, अखलाक खां, ताराचंद गुप्ता, डॉ डीएन पांडेय, जमील खां, ग्यासुद्दीन, अहमद शाह आदि का कहना कि बारिश के मौसम में हम लोगों को आवागमन काफी मुश्किलों भरा होता है। हमारे गांव तक आने के लिए एकमात्र रास्ता बांध है, जिस पर बारिश के मौसम में कीचड़ के कारण यात्रा करना काफी खतरनाक हो जाता है। उनका यह भी कहना था कि हम लोग यहां पर पुल निर्माण के लिए स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय से कई बार गुहार लगा चुके है और उन्होंने आश्वासन भी दिया है, लेकिन अभी तक कुछ परिणाम सामने नहीं आया है। इस कारण लोगों में निराशा व्याप्त है। बता दें कि यहां पर पुल निर्माण के लिए यहां के लोग पिछले 15 वर्षों से जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अधिकारियों से मांग करते आ रहे है।
विज्ञापन

गर्मियों में बना लेते हैं अस्थायी पुल
क्षेत्र के लोगों की सांसत को देखते हुए नदी में पानी कम होने पर यहीं के मल्लाह तुलसी अपने पुत्र रमायन के साथ मिलकर बांस से पुल तैयार कर देते हैं। इससे यहां के लोग छह माह नदी पार करते हैं। बरसात में पानी बढ़ जाने के बाद तुलसी लोगों को नांव से नदी पार कराते है। जमशेद खान कहते है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी पुल निर्माण न होने के दर्द पर तुलसी के प्रयास से कुछ मरहम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed