Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दो देशों का नागरिक बन काट रहे मलाई

दो देशों का नागरिक बन काट रहे मलाई

Mon, 23 Sep 2013 05:36 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Mon, 23 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल और भारत के रोटी-बेटी के रिश्ते को कुछ शातिर किस्म के लोग साधने में लगे हैं। दोनों देशों की नागरिकता हासिल करके दोनों ओर के सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लगे हुए हैं। यहां तक कि नेपाली नागरिकता वाले कई लोग जिले के कई ग्राम पंचायतों के प्रधान और ब्लाक प्रमुख जैसे अन्य जिम्मेदार पदों पर काबिज है। ऐसे में यह भारतीयों के हक मारने का मामला तो है ही, साथ ही देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

जिले की खुली सीमा के कारण भारत-नेपाल के लोगों के बीच रोटी-बेटी के संबंध काफी पुराना है। कुछ विसंगतियों के बावजूद दोनों देशों के नागरिकों के संबंध काफी बेहतर रहे है। इसका लाभ कई बार राष्ट्रविरोधी तत्व भी उठाते रहे हैं। कुछ लोग दोनों देशों की दोहरी नागरिकता लेकर अवैध रूप से भारत के कई जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ ले रहे है। इनमें गरीबी रेखा के नीचे के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं से लेकर किसानों को मिलने वाली सुविधाएं शामिल है। जबकि कुछ लोग नेपाल को मिलने वाली विदेशी सहूलियतों का लाभ उठाते हुए वहीं के बीजा से सउदी अरब आदि देशों में नौकरी करने समेत अन्य लाभ ले रहे है। इनमें कुछ तो अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाते हुए जिले के कई ग्राम पंचायतों के प्रधान पद पर भी काबिज है। जिले में दोहरी नागरिकता वाले कई लोग ब्लॉक प्रमुख से लेकर प्रधानी तक हासिल करके व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर चुके हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो जिले में दोहरी नागरिकता वाले लोगों की गिनती हजारों में होगी। ताजा मामला विकास खंड लोटन के एक ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर काबिज व्यक्ति का है, जिसके पूरे परिवार के सदस्यों का नाम नेपाल के जिला रूपनदेही के ग्राम विकास समिति धमौली के मतदाता सूची में शामिल है। उसी परिवार के सदस्यों के नाम लोटन विकास खंड के उक्त ग्राम पंचायत के मतदाता सूची में भी शुमार है। इसकी स्थानीय स्तर पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई होती न देख शिकायतकर्ता ने उच्च न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश डीएम को दिया है। जानकारों का मानना है कि प्रशासनिक सक्रियता के अभाव में भारतीय सुविधाओं का लाभ उठा रहे दोहरी नागरिकता वाले लोगों से देश की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एसपी मिश्र का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए जांचकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोहरी नागरिकता के मामले में मिली शिकायतों की जांच कर दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

खाद और खाद्यान्न की तस्करी में भी शामिल
दोहरी नागरिकता में शामिल इन लोगों का खाद और खाद्यान्न तस्करी में भी हाथ सामने आ चुका है। दोनों देशों में इनका नेटवर्क तस्करी के धंधा संचालित करने में इनके लिए मददगार साबित होता है। भारतीय क्षेत्र में ये यहां की नागरिकता के दम पर आसानी से खाद और खाद्यान्न हासिल करके उसे स्टोर करके नेपाल पहुंचा देते हैं। नेपाल में खाद और खाद्यान्न की कीमत भारतीय क्षेत्र से काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed