फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2013 05:34 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Sat, 10 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद समेत नेपाल के कई जिलों के लिए सिरदर्द बने पांच हजार के इनामी बदमाश शमसुद्दीन उर्फ मास्टर को क्राइम बांच के स्वाट प्रभारी निर्भय नारायण सिंह और उनकी टीम ने गुरुवार को बढ़नी के माल गोदाम तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन

एसपी आफिस में एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि शमसुद्दीन उर्फ मास्टर निवासी कोल्हुई टोला फूलपुर थाना कोल्हुई महराजगंज की काफी दिनों से तलाश थी। क्राइम ब्रांच के स्वाट प्रभारी निर्भय नारायण सिंह के साथ चिल्हिया एसओ संजय पांडेय, सर्विलांस के कमलेश पांडेय, कांस्टेबल इंद्रजीत को उसको पकड़ने के लिए लगाया गया था। टीम को सूचना मिली कि शमसुद्दीन नेपाल जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने उसे भारत नेपाल सीमा के बढ़नी बार्डर के माल गोदाम तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद की गई। उन्होंने बताया कि उस पर पांच हजार का इनाम घोषित था। एएसपी ने पुलिस टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

मंडल समेत मुंबई में भी दर्ज हैं मुकदमे
शमसुद्दीन उर्फ मास्टर महराजगंज का निवासी है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि सिद्धार्थनगर जनपद में थी। उसने जिले के ढेबरुआ, सिद्धार्थनगर, बांसी थाना क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया। उस पर बांसी, ढेबरुआ समेत बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज के थानों में लूट, डकैती, गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा है। 24 से अधिक मुुकदमे दर्ज हैं। ढेबरुआ थाना का वांछित है। वह बाइक चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। वह बस्ती और मुंबई जेल में सजा काट चुका है। शमसुद्दीन भारत सहित नेपाल के सीमावर्ती जिलों में भी चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार उसने अब तक 300 से अधिक गाड़ियां चोरी की हैं। गाड़ियों को नेपाल के भैरहवा और बुटवल में बेचता था। पुलिस ने बताया कि अभी हाल में ही कोल्हुई थाना क्षेत्र में शमसुद्दीन साथियों के साथ चालीस हजार रुपये और मोटरसाइकिल लूट कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू के गैंग का सक्रिय सदस्य
शमसुद्दीन राजू गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसे गाड़ी चोरी करने में महारत हासिल है। वह एक ही झटके में दो पाहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों के लॉक को बड़ी आसानी से तोड़ देता है। राजू के गैंग के संजय उर्फ भेल्लर को संतकबीर नगर की पुलिस गिरफ्तार कर कुछ दिन पूर्व ही जेल भेज चुकी है। इसी तरह उसका दाहिना हाथ कहें जाने वाला राजमन केवट भी गुरुआजोत की डकैती के मामले में जेल की हवा खा रहा है। ऐसे में पुलिस को दो दिनों में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed