{"_id":"71-53669","slug":"Siddhartha-nagar-53669-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिसंबर को आएंगे रेल मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिसंबर को आएंगे रेल मंत्री
Siddhartha nagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बढ़नी। तकरीबन एक साल के इंतजार के बाद आखिरकार वह घड़ी आने वाली है, जिसकी प्रतीक्षा यहां के लोगों को ग्यारह माह से था। आनंदनगर से बढ़नी के बीच 83 किमी लंबी बड़ी रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है और चार दिसंबर को रेल मंत्री पवन बंसल का कार्यक्रम लेने में सांसद जगदंबिका पाल सफल हो गए। इस महत्वपूर्ण रूट पर ट्रेन का शुभारंभ स्वयं रेल मंत्री करेंगे। संभावना जताई जा रही है उस दिन जिले के लिए कई नई सौगात भी मिल सकती है।
सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि रेल मंत्री पवन बंसल ने इस रूट पर रेल सेवा के उद्घाटन के लिए हामी भर दी है। उनका कार्यक्रम चार दिसंबर को मिल गया है। रेल मंत्री वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से नई दिल्ली से सीधे बस्ती आएंगे। यहां सड़क मार्ग से वह डुमरियागंज होते हुए बढ़नी पहुंचेंगे। बढ़नी के माडल स्टेशन का उद्घाटन करने के साथ ही वह यहां पहले से खड़ी बढ़नी-आनंदनगर एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से नौगढ़ के लिए रवाना होंगे। नौगढ़ रेलवे स्टेशन को माडल स्टेशन का दर्जा है। यहां का निरीक्षण करने के बाद वह कई कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद हवाई मार्ग से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
अब बढ़नी-गोंडा रूट पर नजर
सिद्धार्थनगर। बढ़नी से गोंडा के बीच अभी भी छोटी लाइन की रेल सेवा है। इसका आमान परिवर्तन होना बाकी है। इस रूट को यदि बड़ी लाइन में बदल दिया गया तो गोरखपुर से नौगढ़ होते हुए गोंडा तथा लखनऊ और दिल्ली तक सीधी रेल सेवा मिल जाएगी। सांसद जगदंबिका पाल की मानें तो रेल मंत्री बढ़नी-गोंडा रूट पर आमान परिवर्तन की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही नौगढ़ से कपिलवस्तु तक नई रेल लाइन बिछाने के साथ ही कुछ नई ट्रेनों की सौगात भी देंगे।