फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सिलेंडर फटने से चार घायल, एक की मौत

सिलेंडर फटने से चार घायल, एक की मौत

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। भारतभारी क्षेत्र के बनगाई नानकार गंाव में सिलेंडर फटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सिलेंडर फटने की चपेट में आने से एक व्यक्ति का हाथ कटकर दूर जा गिरा। वहीं अन्य लोगों के हाथ, पैर व सीने में भी घाव हो गये हैं। घायलों में दो मलिायें भी है। जिनमें एक महिला गर्भवती थी। घायलों को इलाज के लिए गांव वाले बस्ती जिला अस्पताल ले गये। जहां विस्फोट में हाथ उड़ने वाले गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

डुमरियागंज थानाक्षेत्र के बनगाई नानकार गंाव में सोमवार की सुबह हृदयविदारक घटना घट गई। गंाव निवासी रामजनक की गर्भवती पत्नी घर के अंदर सिलेंडर पर खाना बना रही थी। तभी उसे गैस रिसाव की शंका हुई। उसने अपने पति से इस बारे में कहा तो रामजनक फौरन ही सिलेंडर को घर के बाहर लाकर फेंक दिया। जिसे देखने के लिए उसके घर के बगल के रास्ते से जाने वाले लोग रुक गये। लोगों की भीड़ अभी सिलेंडर के पास जमा ही हुई थी। तभी अचानक एक तेज धमाके के साथ सिलेंडर विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में आने से गंाव में तेल बांटने जा रहे 65 वर्षीय बृजमोहन पुत्र झगरू का हाथ कटकर दूर जा गिरा। वहीं रामजनक की 22 वर्षीय बीबी, चिरागू की 18 वर्षीय लड़की संगीता और 70 वर्षीय कल्पन पुत्र धन्नी भी विस्फोट की जद में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें बृजमोहन और रामजनक की बीबी की हालत सबसे ज्यादा गंभीर हो गई। जिन्हें गंाव वाले तत्काल इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल ले गये। जहां इलाज के दौरान घायल बृजमोहन ने दम तोड़ दिया। बाकी अन्य तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जहां रामजनक की बीबी की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed