{"_id":"71-53265","slug":"Siddhartha-nagar-53265-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सीएम के संज्ञान में लाने की बात कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सीएम के संज्ञान में लाने की बात कही
Siddhartha nagar
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। विधायक मलिक कमाल युसूफ ने सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि डकैती की यह घटना पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है तथा पुलिस के लिए यह शर्म की बात है।
उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस किसी भी रात की बड़ी घटना में अंजाम देने के बाद रात में अंधेरे का बहाना बनाती रही है। मगर डुमरियागंज पुलिस ने बीती रात डकैती में नया फंडा अख्तियार कर लिया। मलिक ने कहा कि जब उन्होनें यहां के इंस्पेक्टर से पुलिस के बारे में जानना चाहा तो बताया कि वहां से थोड़ी ही दूरी पर पुलिस थी। विधायक ने पुलिस पर पीड़ित व्यवसायी से जबरदस्ती चोरी की तहरीर लिखवाई है। अगर पुलिस प्रशासन ने 24 घंटों के भीतर डकैती का पर्दाफाश करने के साथ ही रिकवरी नहीं किया। तो वे इस भीषण डकैती के मुद्दे को सीएम के संज्ञान में लायेंगे साथ ही 23 नवंबर को वह सदन में डुमरियागंज थाने के सभी स्टाफ को बदलने की मांग भी करेंगे। इस दौरान सच्चिदानंद पांडेय, काजी नियामतुल्लाह, पुत्तन, सलमान मलिक, अख्तर, जुबेर मलिक, पिंटू, रमजान, घिसियावन यादव आदि मौजूद रहे।