{"_id":"71-53116","slug":"Siddhartha-nagar-53116-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड से मिलती है अनुशासन की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड से मिलती है अनुशासन की सीख
Siddhartha nagar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कालेज शोहरतगढ़ में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड के तीन दिवसीय मंडलीय रैली का उद्घाटन डीएम ह्षिकेश भास्कर यशोद ने शनिवार को किया। सरस्वती वंदना और भारत माता की झांकी के साथ बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस दौरान डीएम ने कहा कि जब तक हमारे समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्काउट-गाइड का संदेश नहीं पहुंचेगा, तब तक यह आयोजन सार्थक नहीं होगा। स्काउट-गाइड का यह तीन दिवसीय कार्यक्रम मात्र एक आयोजन ही नहीं, वरन मिशन है। उन्होंने कहा कि स्काउट का प्रशिक्षण छात्र को सभ्य नागरिक और अनुशासित बनाता है। रैली में कुल 48 बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के स्काउट-गाइडों ने भाग लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक संध्या श्रीवास्तव ने डीएम को भगवान बुद्ध का स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेल के क्षेत्र में जिला अग्रणी बने, इसके लिए शिक्षा विभाग दृढ़ संकल्पित है। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड के एकता के इस संदेश को प्रचारित और प्रसारित करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनपदीय रैली के बाद विद्यालय में मंडलीय रैली के आयोजन से हर्ष का माहौल है। इसके पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल रमेश, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बस्ती मंडल सतीश सिंह, रामकृपाल प्रसाद, उमानाथ, सह रैली संचालक नरेंद्रनाथ त्रिपाठी, जिला व्यायाम शिक्षक जिशान खलील, जिला स्काउट मास्टर द्वारिका प्रसाद, रैली संचालक हीरालाल यादव, जिला स्काउट मास्टर झीनक प्रसाद, जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय, जिला सचिव मोहम्मद नबी रहमान तथा अन्य अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया।
तालियों से गूंजा पांडाल
मार्च पास्ट, वर्दी प्रदर्शन, रंगारंग कार्यक्रम के अलावा शिवपति इंटर कालेज शोहरतगढ़ के गाइडों ने देशगान प्रस्तुत किया। इस पर दर्शकों की तालियों से पूरा पांडाल गुंजायमान हो उठा। इसके अतिरिक्त बेगम खैर इंटर कालेज बस्ती, राजकन्या इंटर कालेज बस्ती, गोविंद राम सक्सेरिया इंटर कालेज बस्ती, रतनसेन इंटर कालेज बांसी, श्रीरामजानकी इंटर कालेज गिरधरपुर के स्काउट-गाइड ने भारत माता की झांकी निकाली। इस आयोजन में रामनगीना सिंह, रमेश सिंह, मीडिया प्रभारी एसके सिंह, मदन मोहन पांडेय, रामप्रसाद सिंह, विवेक कुमार सिंह, राजेश सिंह, रामविलास यादव, रमेश चंद्र यादव, रामकिशोर लाल श्रीवास्तव, विक्रम यादव, केके पाठक, प्रदीप कुमार सहित कई विद्यालयों के शिक्षक मौजूद थे।