{"_id":"71-53038","slug":"Siddhartha-nagar-53038-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा
Siddhartha nagar
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। क्षेत्र पंचायत जोगिया के सदस्य शुक्रवार को बैठक के दौरान भत्ताें के चेक पर हस्ताक्षर नहीं होने से नाराज हो गए। इसे लेकर सदस्यों ने शोरशराबा किया। अब सदस्यों ने बीडीओ के माध्यम से डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है। ऐसा न होने की दशा में क्रमिक अनशन की चेतावनी दी गई है।
क्षेत्र पंचायत की बैठक में एक नवंबर के प्रस्ताव की पुष्टि न हो पाने के लिए बैठक की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। इसके बाद सदस्यों के भत्तों की बात उठी। चेक पर जब बीडीओ ने त्रिस्तरीय समिति से हस्ताक्षर कराने की बात कही तो यहां मामला उलझ गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना है कि हस्ताक्षर के नाम पर त्रिस्तरीय समिति के सदस्य वहां से चले गए। ऐसे में अब क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीडीओ से मांग की कि वह इस घटनाक्रम की जानकारी डीएम के संज्ञान में लाएं और इसका समाधान कराएं। यदि ऐसा नहीं होता तो वे क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। अनशन तब तक चलेगा, जब तक कि नामित तीनों सदस्यों का अधिकार समाप्त नहीं कर दिया जाता है। बीडीओ को दिए गए ज्ञापन पर प्रदीप पाठक, कौशलेंद्र त्रिपाठी, रामप्रसाद मिश्र, रामप्रसाद चौधरी, अवध राम, राम मिलन, रामसुभग, मनोज, विक्रम, अखिलेश सिंह, विनोद, भानुप्रताप, विद्यावती, मुन्नी, निशानी, नूरजहां, इंद्रावती, बच्ची, चंपा, दुलारी, शिवप्रसाद, गैतिया, शोहराती, मंजू, नीलम, वेद प्रकाश, दिलीप, रामधनी, अनिल कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।