फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   120 घंटे से शोहरतगढ़ की बिजली गुल

120 घंटे से शोहरतगढ़ की बिजली गुल

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। परसिया पावर हाउस में लगे पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की शाम आठ बजे जल गया था। जिससे इस पावर हाउस से जुड़े शोहरतगढ़, करहिया, बरगदवां फीडर से जुटे लगभग 430 गांवों में पिछले 120 घंटे से अंधेरा पसरा हुआ है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे विधायक लालमुन्नी के सहयोग से आजमगढ़ से नया ट्रांसफार्मर परसिया फीडर पर पहुंचा। इस ट्रांसफार्मर को उतारने के लिए विभाग ने गोरखपुर से क्रेन मंगवाया गया जो देर शाम सात बजे पहुंचा। 10 घंटे की मशक्कत बाद जनरेटर को वाहन पर से उतरवाया गया। एसडीओ मनोज सिंह ने बताया कि सोमवार को फैजाबाद से इंजीनियर आएंगे जो ट्रांसफार्मर की जांच करेंगे। उसके बाद ट्र्रांसफार्मर को हीट करने में 12 घंटे लगेंगे। उसके बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन

सुनील कुमार गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, समाजसेवी सतीश मित्तल, गोवर्धन लखमानी, डा. नसीम अहमद खां, अब्दुल्ला कुरैशी, नीलू रूंगटा, अजय बंका, श्रवण पोद्दार, विष्णु, दीपक कुमार, डॉ. आरबी गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, पिंटू सौरभ गुप्ता, राजेश तिवारी आदि ने ट्रांसफार्मर के लिए पहल करने पर सपा विधायक लालमुन्नी सिंह व उनके प्रतिनिधि उग्रसेन सिंह के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

पांच रुपये देकर हो रहे फोन चार्ज
पिछले 120 घंटे से गुल बिजली के कारण लोगों के मोबाइल फोन शोपीस बनकर रह गए हैं। वहीं कुछ उपभोक्ता जिनका मोबाइल के बगैर लाखों का नुकसान हो सकता है। मोबाइल को चार्ज कराने के लिए जनरेटर वालों के यहां पांच रुपये देकर चार्ज करवा रहे हैं। जिसमें युवा वर्ग की तादाद सबसे अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ रुपये लीटर खरीदना पड़ा पानी
बिजली के न रहने से पेयजल संकट का सामना नागरिकों को करना पड़ रहा है। दैनिक कार्यों के लिए लोगों ने नलों से पानी भरकर काम चलाया। वहीं पीने के पानी के लिए 30 रुपये का बीस लीटर का जार खरीदना इनकी विवशता बन गई है। सबसे बड़ी परेशानी इस दीवाली पर्व को लेकर घरों व दुकानों के साफ-सफाई को लेकर उठानी पड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed