फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   9815 cases disposed of in the National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 9815 मुकदमों का निस्तारण

Sun, 22 Apr 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
9815 cases disposed of in the National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के बाद एक हुए तीन जोड़ों के साथ जिला जज व अन्य न्यायिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयोजन में रविवार को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायालय के साथ ही बांसी, डुमरियागंज, जिला कारागार और सभी राजस्व व चकबंदी न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 9815 मुकदमों का निस्तारण हुआ। मोटर दुर्घटना  के 10 मामलों में पीड़ित पक्ष को 32.70 लाख रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। सात लाख 81 हजार रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र और बैंक ऋण के 25.14 लाख रुपये की टोकन मनी जमा कराई गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में 22 जोड़ों के मध्य समझौता कराकर विदा किया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत में जिला जज केके अस्थाना ने कुल 44 वादों का निस्तारण करते हुए 31.90 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई। एडीजे इंद्रीश कुमार ने बिजली चोरी से संबंधित आठ मामलों का निस्तारण किया। एडीजे राजकुमार सिंह ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर का एक वाद निस्तारित किया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्याम नारायण त्रिपाठी ने 49 वादों का निस्तारण किया। सीजेएम संजय चौधरी ने फौजदारी के 429 वाद निस्तारित किए। सिविल जज सीनियर डिविजन महेंद्र कुमार ने कुल 198 मामलों का निस्तारण कर 7.81 लाख का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। सिविल जज सीनियर डिविजन ज्योति ने कुल 188 वाद का निस्तारण कर 36600 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूला।
विज्ञापन

सिविल जज जूनियर डिविजन विनोद शर्मा ने फौजदारी के 999 वाद निस्तारित किए। इसके अलावा सभी तहसीलों से 5397, थानों से 3334 और एआरटीओ में 2 वादों का निस्तारण हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि लोक अदालत में पूर्वांचल बैंक के 51, पीएनबी के 3, बैंक ऑफ बड़ौदा के 1, एसबीआई के 11 मामलों का भी निस्तारण हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed